घड़ी.................



जानिए वास्तु और घडी का सम्बन्ध
हमारे जीवन में बहुत ही अहम होती है घड़ी। घड़ी आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकती है यदि आप वास्तु में बताए गए इन उपायों को मानते हैं तो। कहते हैं ना यदि समय ठीक है तो सब कुछ ठीक है।
आपने अक्सर लोगों को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि ” यार , मेरा टाइम ही ख़राब चल रहा है “. या फिर किसी को ये कहते जरुर सुना होगा कि ” मेरा समय ठीक नहीं चल रहा “.
ज्योतिष और वास्तु की बात करें, तो ये अद्वितीय शास्त्र हमें ये ज्ञान देते हैं कि चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थितियाँ क्यूँ ना हों, ज्योतिष और वास्तु की सहायता से इन दोषों को कम किया जा सकता है और अपने विपरीत परिस्थितयों को अपने अनुकूल बनाया जा सकता है .
प्रिय पाठकों, हमारे घर की प्रत्येक वस्तु का हमारे जीवन में महत्व होता है, इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण वस्तु है घड़ी। हम घर में हो या बाहर समय देखने के लिये घड़ी का प्रयोग करते हैं। वास्तुविद पंडित दयानंद शास्त्री के अनुसार घड़ी जहां हमें समय की सही जानकारी देती है वहीं इससे वास्तु के अनुसार हमारे परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। घड़ी भी वातावरण में बहती हुई सकारात्मक ऊर्जा को संकलित करती है जिसका प्रभाव घर के सदस्य पर पड़ता है। वही बंद घड़ी को फेंगशुई के अनुसार अशुभ माना जाता है।
आज के समय में दीवार घड़ी का चलन सर्वत्र और सर्वमान्य हो गया है। छोटे या बड़े कमरे की किसी न किसी दीवार पर लंबी चौड़ी घड़ी टांग दी जाती है। घड़ी टांगने का संबंध समय देखने के अलावा घर की साज-सज्जा से भी है। तीसरी बात यह है कि उचित और वास्तु सम्मत स्थान पर घड़ी टांगने से उस कमरे या घर के लोगों का जीवन जहां अनुशासित रहता है, वहीं समय की गति के साथ उनका जीवन भी क्रियाशील यानी एक्टिव रहता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में घड़ी लगाते समय अगर इन बातों का ध्यान रखा जाये तो ये आपके परिवार के लिये लाभदायक रहेगा।प्राचीन काल से लेकर आज तक घड़ी के स्वरूप में अनेक बदलाव हो चुके हैं लेकिन एक चीज कभी नहीं बदली। वो है – समय। यह हमेशा अपनी नियमित गति से चलता है। यह कभी किसी का इंतजार नहीं करता।
भारतीय वास्तु और चीन के फेंगशुई में भी बताया गया है कि घड़ी मनुष्य के लिए कैसे अच्छा और बुरा समय लेकर आ सकती है। घर में घड़ी से संबंधित कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में अनेक नियम हैं।
आइये जानते हैं घड़ी से जुड़े हुए वास्तु नियम को—

घड़ी को कभी दक्षिण दिशा में ना लगाएं—
वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को घर में घड़ी को दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा को ठहराव माना जाता है। इस दिशा में घड़ी होने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है । दक्षिण दिशा यम का रास्ता मानी जाती है । दूसरे शब्दों में कहें तो मृत्यु की दिशा । वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिणी हिस्से में कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती

Comments

Popular posts from this blog

नैऋत्य कोण "NORTH-EAST"

तिजोरी को रखने का तरीका घर में

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई का सामान.......