तिजोरी को रखने का तरीका घर में

घर में धन रखने का ये सुपर तरीका, दिनोंदिन बढ़ती है दौलत
प्राचीन काल से ही घर में धन, ज्वेलरी और मूल्यवान वस्तुएं सहजने के लिए तिजोरी का र्निमाण किया जाता था और आज भी किया जाता है। बदलते परिवेश के साथ अब तिजोरी या लॉकर बनवाएं तो इसे रखने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना भी आवश्यक है। इस संबंध में वास्तु शास्त्र को अपनाने से घर में बरकत के साथ-साथ धन की कमी नहीं होती। बहुत सारे रईस लोग अपनाते हैं तिजोरी में सदैव धन की देवी महालक्ष्मी का वास रहे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का सुंदर स्वरूप लगाएं।
मां का रुप बैठा हुआ हो साथ में दो हाथी सूंड उठाए नजर आएं। ऐसा फोटो लगाने पर आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी और पैसों की कमी कभी नहीं होगी।
जहां तिजोरी को स्थापित करें उस कमरे को हल्के क्रीम रंग से रंगवाएं।
देवालय में तिजोरी कि स्थापना न करें क्योंकि ऐसा करने से आपका ध्यान पैसों पर ही लगा रहेगा और भगवान की अराधना में आपका मन नहीं रमेगा।
तिजोरी की सार्थकता बनाएं रखने के लिए इसे कभी खाली मत रहने दें।
तिजोरी की स्थापना गुप्त स्थान पर करें।
मुकदमे संबंधी कागजात धन, ज्वेलरी और मूल्यवान वस्तुएं एक साथ नहीं रखें। इससे हानि होती है।
तिजोरी में कुबेर यंत्र रखने से व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होती है।
Comments
Post a Comment